भारत

मध्यप्रदेश में भाजपा ने 2 जिलाध्यक्ष बदले

jantaserishta.com
13 Feb 2023 1:27 PM IST
मध्यप्रदेश में भाजपा ने 2 जिलाध्यक्ष बदले
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जमीनी कसावट लाने का अभियान जारी रखे हुए है। यही कारण है कि कई पदाधिकारियों में बदलाव का दौर जारी है। इसी क्रम में दो जिलों अनूपपुर और राजगढ़ में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दो नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अनूपपुर जिले का जिला अध्यक्ष रामदास पुरी और राजगढ़ का जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर को बनाया गया है।
दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के अलावा अनूपपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम और राजगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलवर यादव को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार बदलाव के साथ बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए अभियान चलाए हुए है। इसी के चलते पार्टी लगातार निष्क्रिय अथवा गतिविधियां संतोषजनक न होने पर बदलाव करने में लगी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story