भारत

लंदन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- भारत में हालात ठीक नहीं

jantaserishta.com
21 May 2022 8:41 AM IST
लंदन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- भारत में हालात ठीक नहीं
x

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. उन्होंने शुक्रवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पहले जैसा भारत हासिल करना चाहती है. इसके लिए लड़ाई लड़ रही है. जबकि बीजेपी हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. राहुल ने चीन को लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा.

राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों की आवाज दबाती है, जबकि हम लोगों की आवाज को सुनने के लिए काम कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत उन संस्थानों पर हमले देख रहा है, जिन्होंने देश का निर्माण किया है, जिस पर अब डीप स्टेट का कब्जा है. उनके साथ आइडियाज फॉर सम्मेलन में शामिल होने सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा समेत विपक्ष के नेता शामिल हुए हैं.
राहुल ने कहा कि कांग्रेस भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है. यह अब एक वैचारिक लड़ाई है - एक राष्ट्रीय वैचारिक लड़ाई. उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ तो भारत को एक भूगोल की तरह देखते हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए भारत लोगों से बनता है. हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि कांग्रेस अंदरूनी कलह, बगावत, दल-बदल और चुनावों में हार से जूझ रही है.
राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार में रोजगार कम हुए हैं. इसके बावजूद ध्रुवीकरण के कारण सत्ता में बनी हुई है. भारत आज अच्छे हालात नहीं है. बीजेपी ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है. उन्होंने कहा कि हम कह रहे हैं- हमारे पास एक ऐसा भारत है जहां अलग-अलग विचार रखे जा सकते हैं और हम बातचीत कर सकते हैं.
राहुल से जब लोकतंत्र को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब हर संस्थान पर सरकार का कब्जा हो गया है. हर संस्थान पर हमला किया जा रहा है. राहुल ने कहा कि लोग कहते हैं कि हमारे पास बीजेपी जैसा कैडेट है. हम कहते हैं कि अगर हमारे पास बीजेपी जैसा कैडेट है, तो हम बीजेपी होंगे. जबकि बीजेपी तो आवाज दबा रही है. हम सभी की आवाज को सुनते हैं. हम लोगों को सुनने के लिए हैं.
भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं को अमेरिका द्वारा उठाए जाने के बारे में राहुल गांधी ने कहा- हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि भारत में ध्रुवीकरण है. हम पोलराइजेशन से लड़ रहे हैं. कांग्रेस समेत विपक्ष यही लड़ाई लड़ रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story