भारत

खाना देना बंद कर देते थे ससुराल वाले, बहू ने पुलिस को बताया आपबीती

Nilmani Pal
8 Sep 2021 3:19 PM GMT
खाना देना बंद कर देते थे ससुराल वाले, बहू ने पुलिस को बताया आपबीती
x

demo pic 

देहज प्रताड़ना

राजधानी दिल्ली में शाहदरा के जगतपुरी में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसका पति उल्टा लटका देता था। ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते और खाना देना बंद कर देते थे। उसके साथ मारपीट करने के बाद घर से भी निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय पीड़िता जगतपुरी के कृष्णा नगर पार्क इलाके में रहती है। पिछले साल नवंबर में उसकी शादी पांडव नगर में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद पति, सास, ससुर, ननद व ननदोई और दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। जबकि, शादी में तय से अधिक दहेज दिया गया था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे खाना देना बंद कर देते थे। उसका पति कई बार उसे उल्टा लटका देता था। गाड़ी में बाहर लेकर जाने के बाद रास्ते में फेंकने की धमकी देते थे। इस साल मार्च में उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके आ गई। मंगलवार को केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story