भारत

ससुराल वालों ने पत्नी को साथ भेजने से किया मना, दामाद ने खेला खूनी खेल

jantaserishta.com
30 Jan 2022 10:12 AM IST
ससुराल वालों ने पत्नी को साथ भेजने से किया मना, दामाद ने खेला खूनी खेल
x
जानें पूरा मामला।

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती से हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर दामाद ने कुल्हाड़ी से वार कर सास की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था. लेकिन ससुराल वालों ने अपनी बेटी को भेजने से मना कर दिया. इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि बात हत्या तक पहुंच गई.

पत्नी को साथ ले जाने को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दामाद ने सास के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. परिजनों ने तुरंत ही उसे अस्पताल पहुंचाया पर महिला की मौत हो चुकी थी. इस घटना को अजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.
यह घटना अमरावती के असेगांव पूर्णा थाना क्षेत्र के टाकरखेड़ा गांव की है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है. मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन पुलिस से हत्यारे दामाद को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं.
इस मामले पर थानेदार किशोर तावड़े का कहना है कि एक शख्स ने घरेलू विवाद के चलते अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी को पकड़ने की प्रयास किया जा रहा है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story