भारत

ससुराल वालों ने देवर की शादी के लिए खरीदा एक जेवर ज्यादा, नाराज भाभी ने उठाया ये खौफनाक कदम

jantaserishta.com
6 March 2021 4:41 PM IST
ससुराल वालों ने देवर की शादी के लिए खरीदा एक जेवर ज्यादा, नाराज भाभी ने उठाया ये खौफनाक कदम
x
दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश के देवरिया से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया. कारण ये था कि उसके ससुराल वालों ने उसके देवर की शादी में चढ़ाने के लिए एक जेवर ज्यादा ले लिया और इसी बात से महिला खफा थी.

यह मामला देवरिया के बरहज स्थित कटइलवा का है, यहां 32 वर्षीय रंगीता के देवर की शादी मई में होनी थी और चढ़ावे के लिए गहने खरीदे जा रहे थे. इस दौरान रंगीता के पास जितने गहने थे उससे एक गहना ज्यादा खरीद लिया गया. यह बात रंगीता को नागवार गुजरी और इसी बात से वो बहुत आक्रोश में थी.
रात को परिवार वालों को खाना खिलाने के बाद वो अपने बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई और देर रात उसने बच्चों को और खुद भी कीटनाशक पी लिया. इसके बाद उसके 10 वर्षीय, 6 वर्षीय और 5 वर्षीय बेटों की तबीयत बिगड़ने लगी तो वे चिल्लाने लगे. घर वालों की नींद खुली तो आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन महिला और उसके एक बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि दो बच्चों का इलाज चल रहा है.
मृत महिला की सास ने कहा कि छोटे लड़के की शादी में चढ़ाने के लिए हमने एक जेवर अधिक खरीद लिया था तो उसी बात को लेकर रंगीता चिल्लाने लगी कि ये ज्यादा क्यों खरीदे हैं, हमको भी चाहिए. उसके बाद मैंने उसके आगे हाथ जोड़कर कहा कि एक बार शादी निपट जाने दो, हम तुम्हारे लिए भी खरीद देंगे. लेकिन वो नाराज थी.
जिले के एसपी श्रीपति मिश्रा का कहना है कि इस जनपद के थाना बरहज के ग्राम कटइलवा में महिला ने कल रात करीब 11.30 बजे अपने 3 बच्चों के साथ, घर में क्लेश के चलते कीटनाशक पी लिया. पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story