
x
DEMO PIC
दो साथियों को पुलिस ने दबोच लिया है।
खंडवा (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक आरोपी पुलिस से बचने की कोशिश में दो मंजिला इमारत से ही कूद गया। वह सीधे पत्थर पर जाकर गिरा और उसकी मौत हो गई। वहीं उसके दो साथियों को पुलिस ने दबोच लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में हुई एक हत्या के मामले के आरोपी फरार चल रहे थे और उसके खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में छिपे होने की सूचना मिली थी, आरोपी वहां के एक होटल में रुके हुए थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों की खोज के लिए जाल बिछाया और उन्हें पता चला कि तीनों आरोपी जिम में एक्सरसाइज करने गए हैं, जिस पर दिल्ली पुलिस ने मांधाता पुलिस के साथ मिलकर मौके पर दबिश दी। आरोपियों में से एक ने छत से छलांग लगा दी। उसका सिर सीधे पत्थर पर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया है कि दिल्ली की पुलिस जब आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश में लगी थी तभी स्थानीय लोगों को दिल्ली के जवानों पर ही शक हो गया और गलतफहमी में एक पुलिसकर्मी की पिटाई तक कर दी।
मांधाता थाने के निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने संवाददाताओं को बताया है कि दिल्ली पुलिस के अफसर और जवान हत्या के आरोपियों तलाश में आए थे। एक आरोपी मोहित ने भागने की कोशिश की और वह दो मंजिल से कूद गया। उसका प्रयास था कि वह सीधे पुल पर गिरे, मगर ऐसा करने में वह असफल रहा और वह पुल के नीचे लगभग 50 फीट नीचे पत्थर पर जा गिरा।उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Tagsखंडवाखंडवा न्यूज़खंडवा पुलिसआरोपीपुलिसछत से कूदा आरोपीKhandwaKhandwa NewsKhandwa Policeaccusedpoliceaccused jumped from the roof
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





