भारत
जोशीमठ में रविग्राम वॉर्ड में बने गहरे गड्ढे ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत
jantaserishta.com
30 Jan 2023 2:27 PM IST

x
चमोली (आईएएनएस)| जोशीमठ में भू-धंसाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले नगर में भारी भू-धंसाव फिर मारवाड़ी पुल के पास सड़क धंसने सहित अलकनंदा नदी के कटाव के साथ भूस्खलन के चलते लोगों की नींद और चैन उड़ गया है। इसके साथ ही रविग्राम वॉर्ड में बने गहरे गड्ढे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। रविग्राम वॉर्ड मे एक बड़ा गड्ढा हो गया है। जिसकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल है। जोशीमठ में अभी दरारों वाले भवनों की संख्या 863 है। इनमें सें 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित हैं। जेपी परिसर जोशीमठ में पानी का रिसाव 540 एलपीएम से घटकर वर्तमान में 170 एलपीएम हो गया है।
जोशीमठ में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन को ध्वस्त किया जा चुका है। जबकि मलारी इन एवं माउंट व्यू के ध्वस्तीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली ने बताया कि यहां अब तक 248 परिवारों के 900 सदस्यों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से विस्थापित किया गया है। जबकि 41 परिवारों के 71 सदस्य अपने रिश्तेदारों या किराये पर रहने चले गए हैं। जिला प्रशासन ने जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने योग्य अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 91 स्थानों में 661 कक्षों का चिन्हिकरण कर लिया है जिसमें 2957 व्यक्तियों को ठहराया जा सकता है।
वहीं, नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ के बाहर पीपलकोटी में अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 20 भवनों के 491 कमरों को चयनित किया गया है। जिसमें कुल 2205 लोगों को ठहराया जा सकेगा। राहत कार्यो के तहत जिला प्रशासन द्वारा अबतक 657 प्रभावितों को 424.27 लाख रुपए की धनराशि प्रभावित परिवारों में वितरित की जा चुकी है।
प्रभावितों को अबतक 1024 खाद्यान किट, 1229 कंबल व 1382 लीटर दूध, 136 हीटर/ब्लोवर, 143 डेली यूज किट, 48 जोड़ी जूते, 150 थर्मल वियर, 175 हॉट वाटर बॉटल, 680 टोपी, 280 मौजे, 250 शाल, 263 इलेक्ट्रिक केतली एवं 1392 अन्य सामग्री पैकेट का वितरण राहत सामग्री के रूप में किया जा चुका है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग भी प्रभावितों के स्वास्थ्य परीक्षण में लगा है। राहत शिविरों में रह रहे 1273 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।
Tagsजोशीमठ भू-धंसावभू-धंसावजोशीमठजोशीमठ न्यूज़रविग्राम वॉर्डjoshimath landslidelandslidejoshimathjoshimath newsravigram ward
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





