भारत
प्रेमी ने प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर कर दी हत्या
jantaserishta.com
14 Feb 2023 2:12 PM IST

x
DEMO PIC
बर्बरता के साथ मौत के घाट उतार दिया, जिसने हर किसी को दहलाकर रख दिया।
रांची (आईएएनएस)| वैलेंटाइन डे के ठीक पहले झारखंड के गढ़वा में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ उसके प्रेमी ने ऐसी बर्बरता के साथ मौत के घाट उतार दिया, जिसने हर किसी को दहलाकर रख दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की से रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का रॉड डालकर उसकी हत्या कर दी। वारदात गढ़वा जिले के केतार थाना अंतर्गत अजनिया गांव का है।
लड़की का शव उसके प्रेमी के घर से थोड़ी दूर एक खेत से बरामद किया गया।
बताया गया कि दोनों के बीच पिछले कुछ अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन-चार दिन पहले युवक ने लड़की के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी। इसका परिजनों ने विरोध किया था।
इस बीच रविवार की रात लड़की अपने घर वालों को बताए बगैर चुपके से लड़के के पास चली गई। घर वालों का कहना है कि वह कैसे और कैसे घर से निकली, इसका उन्हें पता भी नहीं चला।
अहले सुबह जब उसकी लाश गांव के लोगों ने खेत में देखी तो यह खबर पूरे इलाके में फैली और वहां सैकड़ों लोग जुट गए। लोगों ने संदेह होने पर उसके प्रेमी की तलाश की, तो वह घर से फरार मिला।
मृतका के परिजनों ने केतार थाना में उसके कथित प्रेमी के विरुद्ध हत्या को लेकर एफआईआर करायी है। इस वारदात को लेकर गांव में गुस्से का उबाल है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। भारी गम और गुस्से के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने कहा कि आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
Tagsवैलेंटाइन डेझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसप्रेमीप्रेमिकारॉडvalentine dayjharkhandjharkhand newsjharkhand policeboyfriendgirlfriendrod
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





