भारत
Lok Sabha Chunav Results 2024: झारखंड में भाजपा 8 और 'इंडिया' गठबंधन के प्रत्याशी चार सीटों पर आगे
jantaserishta.com
4 Jun 2024 11:25 AM IST

x
Lok Sabha Chunav Results 2024: झारखंड की 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर पहले और दूसरे राउंड की काउंटिंग का नतीजा सामने आया है। इनमें से आठ सीटों पर भाजपा-आजसू के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। झामुमो और कांग्रेस के प्रत्याशी दो-दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।
जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने अपने प्रतिद्वंद्वी झामुमो के समीर मोहंती पर करीब 38 हजार मतों से बढ़त बनाई है। पलामू में भाजपा के विष्णु दयाल राम ने प्रतिद्वंद्वी राजद की ममता भुइयां पर करीब 30 हजार मतों की बढ़त बनाई है। दुमका में भाजपा की सीता सोरेन झामुमो के नलिन सोरेन से करीब दस हजार मतों से आगे चल रही हैं।
कोडरमा में भाजपा की अन्नपूर्णा देवी अपने प्रतिद्वंद्वी सीपीआई एमएल के विनोद सिंह से करीब 1,800 मतों से आगे चल रही हैं। हजारीबाग में भाजपा के मनीष जायसवाल अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जेपी पटेल से 12 हजार मतों से आगे हैं। लोहरदगा में भी भाजपा के समीर उरांव कांग्रेस के सुखदेव भगत से एक हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
खूंटी में भाजपा के अर्जुन मुंडा शुरुआती राउंड में पिछड़ गए हैं। वहां कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने करीब नौ हजार मतों से बढ़त हासिल कर ली है। सिंहभूम में झामुमो की जोबा मांझी ने पांच राउंड के बाद भाजपा की गीता कोड़ा से करीब 16 हजार मतों से बढ़त बना ली है। धनबाद सीट पर कांग्रेस की अनुपमा सिंह ने भाजपा के ढुल्लू महतो से मामूली बढ़त बनाई है।
गोड्डा सीट पर भाजपा के निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के प्रदीप यादव पर करीब 10 हजार मतों से बढ़त बना ली है। राजमहल सीट पर झामुमो के विजय कुमार हांसदा ने भाजपा के ताला मरांडी पर करीब सात हजार मतों से बढ़त बनाई है।
TagsझारखंडJharkhandLok Sabha Election Result 2024Lok Sabha ElectionLok Sabha Election Resultलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव परिणाम
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





