भारत

छात्र ने सब इंस्पेक्टर पर चढ़ाई कार, लड़की के साथ कार में संदिग्ध हालत में आया था नजर

jantaserishta.com
17 Feb 2023 9:42 AM IST
छात्र ने सब इंस्पेक्टर पर चढ़ाई कार, लड़की के साथ कार में संदिग्ध हालत में आया था नजर
x
उप-निरीक्षक को चोट आई और उनका निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
इंदौर (आईएएनएस)| इंदौर में एक स्कूली छात्र ने सब इंस्पेक्टर पर ही कार चढ़ा दी। यह वाकया तब हुआ जब पुलिस उपनिरीक्षक को छात्र एक लड़की के साथ कार में संदिग्ध हालत में नजर आया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेजाजी नगर इलाके में सुबह के समय कक्षा 12वीं का छात्र एक लड़की के साथ संदिग्ध स्थिति में कार में बैठा था, इस दौरान गश्त कर रहे उपनिरीक्षक गजानंद मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार का दरवाजा खटखटाया। तभी उस छात्र ने कार को तेजी से दौड़ा दिया, जिसकी चपेट में उप-निरीक्षक गजानंद आ गए।
बताया गया है कि सुबह के समय गजानन पुलिस वैन से गश्त पर थे, तभी उन्हें एक कार संदिग्ध हालत में दिखी। कार द्वारा उप-निरीक्षक को टक्कर मारे जाने की जानकारी वायरलेस सेट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई और कार का पीछा किया गया, तो छात्र की गाड़ी एक गड्ढे में फंस गई और उसे पकड़ लिया गया। यह छात्र एक व्यापारी का बेटा बताया जा रहा है। वहीं छात्रा उसके साथ पढ़ती है।
उप-निरीक्षक को चोट आई और उनका निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story