भारत

भारत में ओमीक्रोन की चपेट में आया डॉक्टर ठीक होने के बाद फिर कोरोना पॉजिटिव

jantaserishta.com
7 Dec 2021 3:17 PM IST
भारत में ओमीक्रोन की चपेट में आया डॉक्टर ठीक होने के बाद फिर कोरोना पॉजिटिव
x
दूसरा मरीज जो साउथ अफ्रीका का रहना वाला था और प्रशासन को बिना जानकारी दिए दुबई चला गया था, उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

बेंगलुरु: बेंगलुरु में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से संक्रमित डॉक्टर रिकवरी के बाद फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गया है. बेंगलुरु में रहने वाला ये डॉक्टर भारत में ओमिक्रॉन के शुरुआती दो केसों में से एक था. वहीं, दूसरा मरीज जो साउथ अफ्रीका का रहना वाला था और प्रशासन को बिना जानकारी दिए दुबई चला गया था, उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

गुजराती मूल का दक्षिणी अफ्रीकी नागरिक संक्रमित होने के बाद क्वारंटीन किया गया था. बाद में वह प्रशासन को बिना बताए दुबई भाग गया. उधर, बेंगलुरु महानगरपालिका के अधिकारी ने बताया कि यह सच है कि डॉक्टर जो ओमिक्रॉन से संक्रमित था, वह फिर से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि डॉक्टर आइसोलेशन में है और उसे अभी तक कोई लक्षण नहीं आए हैं.
उधर, पुलिस ने दक्षिण अफ्रीकी नागरिक पर केस दर्ज कर लिया है, जो क्वारंटीन नियमों को तोड़कर दुबई भाग गया. इतना ही नहीं उस फाइव स्टार होटल के मैनेजमेंट और स्टाफ पर भी मामला दर्ज किया गया है, जहां वह ठहरा था और उसे बिना स्वास्थ्य अधिकारियों के जानकारी दिए, होटल छोड़ने दिया गया. पुलिस के मुताबिक, इन लोगों पर कर्नाटक महामारी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story