CORONA BREAKING: भारत में कोरोना के एक दिन में मिले सिर्फ 8,865 नए केस, 287 दिनों के बाद इतने कम मामले

नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus) के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,865 नए केस सामने आए जो कि पिछले 287 दिनों में सबसे कम हैं. वहीं एक दिन में 197 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट 98.27% है जो कि पिछले मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है. वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो 1,30,793 है जो कि पिछले 525 दिनों में सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 11,971 लोग ठीक हुए हैं, अब तक कोरोना से कुल 3, 38,61,756 लोग ठीक हो चुके हैं. डेली पोजिटिविटी रेट 0.80 प्रतिशत है जो कि पिछले 43 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पोजिटिविटी रेट 0.97 प्रतिशत है जो कि पिछले 53 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में 59,75,469 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,12,97,84,045 वैक्सीनेशन हो चुका है.
#COVID19 | Of the 8,865 new cases, 11,971 recoveries & 197 deaths reported in the last 24 hrs, Kerala reported 4547 new cases, 6866 recoveries and 57 deaths.
— ANI (@ANI) November 16, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





