भारत
हिमाचल में 14 महीने में ही जनता और कांग्रेसी विधायक सरकार से त्रस्त: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
jantaserishta.com
28 Feb 2024 12:08 PM IST

x
हिमाचल में 14 महीने में ही जनता और कांग्रेसी विधायक सरकार से त्रस्त: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हार और मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि राज्य से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने में कांग्रेस ने हिमाचलियों की अनदेखी कर एक बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया जिससे राज्य की जनता में गुस्सा था और इसका आक्रोश कांग्रेस के अपने विधायकों में भी नजर आया।
ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़े-बड़े और झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में आई थी, लेकिन 14 महीने में ही राज्य की जनता और कांग्रेसी विधायक सरकार से दुःखी और त्रस्त हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास के कार्य ठप्प हैं और सरकार के मंत्री एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने में लगे हैं।
हिमाचल में मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस विधायकों की बगावत को उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला बताते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक अगर अपने मुख्यमंत्री को बदलना चाहते हैं तो यह उनके पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन सच्चाई तो यही है कि हिमाचल प्रदेश की जनता सिर्फ 14 महीने के उनके शासनकाल में निराश और त्रस्त हो गई है। कांग्रेस के झूठे वादे आज फीके पड़ते नजर आ रहे हैं, कांग्रेस बिखरी हुई और टूटी हुई नजर आ रही है और आज कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।
ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़े-बड़े और झूठे वादे कर सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक जब अपने क्षेत्र में जाते हैं तो लोग उनसे पूछते हैं कि वादों का क्या हुआ। लेकिन विधायकों के पास कोई जवाब नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के विधायक अपनी ही सरकार से दुःखी हैं। मात्र 14 महीने के भीतर इनके अपने ही विधायक इनका साथ छोड़ गए।
हिमाचल सीएम के आरोपों पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने कहा कि जिनसे अपने ही विधायक, परिवार और पार्टी नहीं सँभल पाई, वे अब दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आप आज के दिन देखिए क्या-क्या होता है आपको सारे उत्तर मिल जाएंगे।
Tagsकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरअनुराग ठाकुरकांग्रेसराज्यसभा चुनावUnion Minister Anurag ThakurAnurag ThakurCongressRajya Sabha Elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





