भारत
OMG! पेड़ ने बस को पहाड़ी से नीचे गिरने से रोका, बाल-बाल बचे 45 यात्री
jantaserishta.com
1 Jun 2023 4:46 PM IST

x
DEMO PIC
अटक गई सांसे.
शिमला (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में गुरुवार को हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के सड़क से फिसलकर एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ ने उसे नीचे नहीं लुढ़कने दिया। इससे बस में सवार कम से कम 45 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मंडी-करसोग मार्ग पर भनेरा के पास हुए हादसे के वक्त बस में चालक और परिचालक समेत 45 लोग सवार थे। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बचावकर्मियों को पीड़ितों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही इलाके के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। ज्यादातर लोग मंडी जिले के थे।
Tagsहिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश न्यूज़हिमाचल प्रदेश पुलिसबसएक्सीडेंटHimachal PradeshHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh PoliceBusAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





