भारत

पुलिस ने 90 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल रौंदी

jantaserishta.com
4 Feb 2023 9:14 AM IST
पुलिस ने 90 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल रौंदी
x
बड़ा एक्शन.
रांची (आईएएनएस)| हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के करघा और पत्थलगड्डा में लगभग 90 एकड़ क्षेत्र में लहलहा रही प्रतिबंधित अफीम की फसल सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नष्ट कर दी। फसल को रौंदने के लिए एक दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनें लगाई गई थीं। हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने अवैध खेती और कारोबार में अंतर्लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भी निर्देश दिया है।
लगभग एक माह पहले भी इसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगभग 75 एकड़ इलाके में लगी अफीम की फसल रौंद डाली थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को निर्देश दिया गया है कि इलाके में कहीं भी अफीम की खेती की सूचना मिलने पर फसल नष्ट करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। शुक्रवार को इलाके में अफीम की खेती नष्ट करने के लिए चलाए गए अभियान में बरही के एसडीपीओ बरही नाजिर अख्तर के अलावा सीआरपीएफ 22 बटालियन के सहायक समादेष्टा संजीव कुमार, बरही महिला थाना प्रभारी स्वीटी कुमारी, चौपारण थाना पुलिस, सीआरपीएफ 22 वीं बटालियन एवं थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
बताया जा रहा है कि चौपारण के गौतम बुद्धा वन्य प्राणी आश्रयणी के बड़े भूभाग में चोरी-छिपे अफीम की खेती की गई है। इसके पीछे कई संगठित गिरोह हैं। चौपारण के जंगलवर्ती इलाके दुरागढा, मोरनियां, सिकदा, करगा, अंजान, ढोढिया, पत्थलगड्डा, जमुनिया तरी, अहरी, नावाडीह, भदेल, बिगहा, चमरगड्डा, डोमाडाडी, बहेरवातरी, खैराटांड, मैसोखार, जागोडीह,करमा, असनाचुआं में भी अफीम की खेती की सूचना मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story