भारत

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 10 लोगों की मौत, 1185 नए केस

Rani Sahu
11 Feb 2022 10:08 PM IST
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 10 लोगों की मौत, 1185 नए केस
x
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 10 मरीजों की मौत हो गई

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 10 मरीजों की मौत हो गई। गुरुग्राम, फतेहाबाद और नूंह में 2-2, जबकि झज्जर, कैथल, पंचकूला और अंबाला में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश में कुल 1185 नए केस सामने आए हैं। अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 7016 हो गई है। इनमें से 6266 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

संक्रमण दर घटकर 3.61 और रिकवरी दर बढ़कर 98.20 फीसदी पहुंच गई है। मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत पर पहले की तरह बरकरार है। नए केसों में गुरुग्राम में 319, फरीदाबाद 130, यमुनानगर 98 और हिसार में 79 केस मिले हैं, जबकि शेष सभी जिलों में इससे कम केस रहे हैं।

Next Story