भारत

पुलिस ने बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चलवाया बुलडोजर, VIDEO

jantaserishta.com
4 May 2024 5:38 PM IST
पुलिस ने बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चलवाया बुलडोजर, VIDEO
x
देखें वीडियो.
हापुड़: बाइक के साइलेंसर को मॉडिफाई कराकर ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने सैकड़ों बुलेट मोटर साइकिल के मॉडिफाइड साइलेंसरों को निकालकर उन पर बुलडोजर चलवाया है।
पुलिस ने बताया कि पूर्व में कई वाहनों से साइलेंसर निकलवाए गए थे, लेकिन वाहन चालक साइलेंसर दोबारा लगवा लेते थे। इसी को देखते हुए साइलेंसर नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
कई वाहन चालक अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाते हैं। वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने के बाद इनसे निकलने वाली आवाज से लोगों को परेशानी होती है। पुलिस ने जनवरी से अप्रैल तक 509 मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए हैं।
सीओ ट्रैफिक वरण मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहनों से मैकेनिक बुलाकर साइलेंसरों को निकालकर जब्त किया गया था। जब्त किए गए सभी साइलेंसरों पर शनिवार को बुलोडजर चलवाया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी उपदेश यादव समेत कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। लोगों ने पुलिस की इस कदम की सराहना की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story