भारत

हल्दवानी में बस वन विभाग की चौकी में घुसी, कई घायल

jantaserishta.com
19 Dec 2022 11:50 AM IST
हल्दवानी में बस वन विभाग की चौकी में घुसी, कई घायल
x
देहरादून/ हल्द्वानी (आईएएनएस)| उत्तराखंड के हल्दवानी में लालकुआ सेंचुरी पेपर मिल की एक बस सुबह-सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सेंचुरी पेपर मिल के कर्मी मौजूद थे। इसमें कई लोगों को चोट आई हैं। जिन्हें हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया गया है। जानकारी के मुताबिक सेंचुरी पेपर मिल की स्टाफ बस हल्द्वानी से मिल कर्मियों को लेकर लालकुआं की तरफ जा रही थी कि तभी नेशनल हाईवे 109 पर अनियंत्रित होकर डिपो न. 4 के पास वन विभाग की चौकी में जा घुसी।
दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वन विभाग की चौकी में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद राह चलते लोगों और स्थानीय लोगों की मदद से बस में मौजूद लोगों को अस्पताल भिजवा दिया गया है।
मौके पर सेंचुरी पेपर मिल की एंबुलेंस समेत पेपर मिल प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story