भारत

महिला सूबेदार ने वाहन चालक को मारा थप्पड़, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
11 Oct 2022 2:56 PM IST
महिला सूबेदार ने वाहन चालक को मारा थप्पड़, सामने आया वीडियो
x
देखें वीडियो।
ग्वालियर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में इन दिनों बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का रवैया सख्त है और इसी के चलते ग्वालियर में वाहन चालक और महिला सूबेदार के बीच बहस हो गई। वाहन चालक ने महिला सूबेदार की तरफ नोट क्या फेंका उसने वाहन चालक को थप्पड़ ही जड़ दिया।यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह वाक्य गांधी रोड स्थित मोटल तानसेन तिराहे का बताया जा रहा है, जहां पर महिला पुलिस सूबेदार और यातायात के पुलिस जवान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दुपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के निकला, जिसे पुलिस जवानों ने रोका।
इस पर वाहन चालक की महिला सूबेदार से बहस हो गई। तभी वाहन चालक ने अपने पर्स से 500 का नोट निकालकर महिला तरफ फेंका जो उसके मुंह पर लगा, फिर महिला सूबेदार तमतमा गई और उसने वाहन चालक को थप्पड़ जड़ दिया।
इतना ही नहीं दूसरे बाइक सवार को भी महिला सूबेदार ने थप्पड़ जड़ा, वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात कह रहे हैं।
ज्ञात हो कि उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और हर दिन सैकड़ों वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story