भारत

ग्रेनो प्राधिकरण में पहले चपरासी से मैनेजर बना कर्मचारी, फिर बना एक आलीशान बंगले का मालिक

Admin Delhi 1
10 March 2023 3:19 PM GMT
ग्रेनो प्राधिकरण में पहले चपरासी से मैनेजर बना कर्मचारी, फिर बना एक आलीशान बंगले का मालिक
x

नॉएडा न्यूज़: अथाॅरिटी में फर्जी नियुक्त के अलावा एक और घोटाला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी में प्राइवेट एजेंसी से रखे गए कर्मचारियों को पदोन्नती कर चपरासी से मैनेजर बना दिया गया। बात यही तक नहीं रुकी, चपरासी से मैनेजर ग्रेड-1 और ग्रेड-2 की पोस्ट दिए जाने के बाद मलाईदार विभागों में तैनाती भी कर दी। अब यह कर्मचारी मलाईदार विभागों में तैनात होकर जमकर घूस खोरी कर रहे है। आवंटियों और किसानों को जमकर लूटने में लगे हुए है।

प्रबंधक ग्रेड-2 बन गया: पवन कुमार मानव संसाधन विभाग में चपरासी के पद पर कार्य कर रहे थे। इसके बाद उनको पदोनती करते हुए प्रबंधक ग्रेड-2 बना दिया। मामला यहीं तक नहीं थमा। उनको मलाईदार विभाग किसान आबादी में तैनाती कर दी गई। इसके बाद पवन कुमार को परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-1, 2 और 3 के अंर्तगत आने वाले सभी गांवों का काम सौंप दिए। इसी तरह दर्जनों कर्मचारियों को पदोनन्नती कर दी गई है।

योगी आदित्यनाथ को भेजी चिट्ठी: इस मामले की शिकायत रोजा जलालपुर के रहने वाले श्रीकुमार शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र के माध्यम से भेजी है। उन्होंने कहा है कि ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी में हर रोज नया घोटाला सामने आता है। पहले 49 लोगों को फर्जी तरीके से नियुक्त किया गया और उसको निकाला गया। अब एजेंसी से भर्ती किए गए कुछ समय पहले कर्मचारियों को चपरासी से पदोन्नति करते हुए सीधे मैनेजर ग्रेड-2 बना दिया गया।

डेल्टा-3 में आलीशान बंगला: पवन कुमार नामक कर्मचारी मलाईदार विभाग में चांदी काट रहा है। उन्होने सीएम से कहा है कि पहले भी पवन कुमार लैंड विभाग में रहकर कई करोड़ रुपए का घोटाला कर चुका है। उनके पास लग्जरी गाड़ी और सेक्टर डेल्टा-3 में पाॅश सेक्टर में पांच 500 वर्ग मीटर में आलीशान बंगला बनाया है। पवन कुमार की प्राॅपटी की जांच कराई जाए।

Next Story