भारत
गोकशी, लूट और हत्या के कई मामलों में आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
jantaserishta.com
9 Feb 2023 2:02 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने गोकशी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोट की नहर की पूर्वी पटरी पर छोलस गांव की तरफ जाने वाले रास्ते से आरोपी को बुधवार को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो गोकशी, लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लावारिस गोवंश को सुनसान जगह पर ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिन में लावारिस पशु गोवंश की तलाश करता था। रात में मौका पाकर अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी करता था।
गोकशी के बाद प्रतिबंधित मांस को ले जाकर अन्य जनपदों में सप्लाई करता था। आरोपी पर गौतमबुद्ध नगर सहित अन्य कई जनपदों में गोकशी, लूट और चोरी जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। आरोपी पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था।
दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि गोकशी, लूट और चोरी के मामले में फरार चल रहे 25000 रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश जनपद अमरोहा थाना व कस्बा आदमपुर निवासी शाने आलम उर्फ शानू उर्फ सोनू को कोट के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी पर लूट चोरी और गोकशी के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





