भारत

बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे 9.50 लाख

jantaserishta.com
27 May 2024 4:49 PM IST
बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे 9.50 लाख
x
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के कविनगर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 9.50 लाख रुपए की लूट की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दिन में दो बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी सवार पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। कर्मचारी के अनुसार बैग में 9.50 लाख रुपए थे, जिसे बदमाश लूटकर ले गए। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है और चार टीमों का गठन किया गया है।
कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कैशियर किसी काम से राज नगर आया था तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने बलपूर्वक पंप कर्मचारी से बैग लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि पीड़ित मयंक राजपूत के की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के अनावरण के लिए चार टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस मामले में आसपास के सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में गठित की गई चार टीम अलग-अलग इलाकों में बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने कर्मचारियों को इतना कैश देकर अकेले क्यों भेजा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story