भारत

सिगरेट के पैसे मांगने पर बीजेपी पार्षद ने गुमटी तोड़ी, संचालक पति-पत्नी को पीटा

jantaserishta.com
21 May 2024 2:13 PM IST
सिगरेट के पैसे मांगने पर बीजेपी पार्षद ने गुमटी तोड़ी, संचालक पति-पत्नी को पीटा
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना इलाके के मोहन नगर चौक के पास बीती रात बीजेपी पार्षद ने एक गुमटी संचालक पति-पत्नी को बुरी तरीके से पीटा। बताया जा रहा है कि सिगरेट के पैसे मांगने पर भाजपा पार्षद भड़क गए और उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर गुमटी को ध्वस्त कर दिया और पति-पत्नी की जमकर पिटाई की।
इसके बाद थाने में पीड़ित ने लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 20 मई को मोहन नगर हल्का क्षेत्र थाना साहिबाबाद से एक खोखा संचालक की पत्नी सीता ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उस क्षेत्र का एक पार्षद सुधीर व उसके अन्य साथियों ने पैसे के लेनदेन को लेकर उसके तथा उसके पति के साथ मारपीट की है।
उन्होंने बताया कि पार्षद ने साथियों के साथ मिलकर खोखे को भी तहस-नहस कर दिया और उससे कुछ रुपये व गहने आदि छीन लिए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त सुधीर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story