भारत

धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की, धर्मातरण और बुर्का पहनने का बनाया दबाव, गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Jun 2023 8:39 AM IST
धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की, धर्मातरण और बुर्का पहनने का बनाया दबाव, गिरफ्तार
x
उसका बॉयफ्रेंड हिंदू नहीं, मुस्लिम है पता चला...
गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक युवक ने धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की और फिर धर्मातरण का दबाव बनाया। बाद में युवती को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड हिंदू नहीं, मुस्लिम है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अंकुर विहार थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उनके पति की मौत हो चुकी है। करीब एक साल पहले वह एक युवक के संपर्क में आई। युवक ने अपना नाम अंकित गुर्जर बताया। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों बाद इस युवक ने उस पर धर्मातरण करके इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया। युवती ने जब इनकार किया तो युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। युवक ने युवती पर कई बार बुर्का पहनने का भी दबाव बनाया था। पीड़िता ने थाने पर शिकायत करने की बात कही तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। युवती ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी का असली नाम सलमान है।
पीड़िता ने 20 जून को अंकुर विहार थाना पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह मूल रूप से उत्तराखंड के काशीपुर का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद इलाके में रहकर मजदूरी करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story