भारत
दिल्ली में जे.पी. नड्डा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ भाजपा मुख्यालय में सुनी 'मन की बात'
jantaserishta.com
26 Feb 2023 3:14 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने महासचिवों, पदाधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' सुनी। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष, महासचिव तरुण चुग, दुष्यंत गौतम, अरुण सिंह, सी.टी. रवि और अन्य भी मौजूद थे। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने सुरक्षाकर्मियों के साथ 'मन की बात' का 98वां एपिसोड सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 98वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने नागरिकों से 'पद्म' पुरस्कारों से सम्मानित लोगों के जीवन और कहानियों के बारे में पढ़ने का आग्रह किया।
उन्होंने श्रोताओं का ध्यान ई-कचरे की बढ़ती समस्या और जैव विविधता पर पड़ने वाले परिणामों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि गैजेट्स के सुरक्षित निपटान के बारे में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री ने पिछले आठ वर्षों में आद्र्रभूमि के संरक्षण और उनकी संख्या बढ़ाने के प्रयासों के लिए देश की सराहना की।
उन्होंने लोगों से 'वोकल फॉर लोकल' थीम को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने की अपील करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।
Tagsभारतीय जनता पार्टीबीजेपीभाजपा मुख्यालयमन की बातपीएम मोदीजे.पी. नड्डाBharatiya Janata PartyBJPBJP HeadquartersMann Ki BaatPM ModiJ.P. Nadda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





