भारत

सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के सहयोग से राज्य में फिल्म संस्थान की होगी स्थापना

jantaserishta.com
23 Feb 2022 8:51 PM IST
सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के सहयोग से राज्य में फिल्म संस्थान की होगी स्थापना
x
पढ़े पूरी खबर

अगरतला: त्रिपुरा सरकार कोलकाता में स्थित सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के सहयोग से राज्य में एक फिल्म संस्थान की स्थापना करेगी। त्रिपुरा के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि फिल्म संस्थान स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है क्योंकि इस वर्ष बजट में उसके लिए 5.75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।
सुशांत चौधरी ने राजधानी अगरतला में आयोजित दूसरे बांग्लादेश फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह के अवसर पर कहा कि इस बहुप्रतीक्षित योजना को आगे बढ़ाने के लिए उनके विभाग की एक टीम कोलकाता का दौरा करेगी।
उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि सत्यजीत रे फिल्म संस्थान की एक टीम भी राज्य का दौरा करे ताकि फिल्म संस्थान बनाने की योजना में तेजी लाई जा सके।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story