भारत
इस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पेयजल विभाग के इंजीनियर को पीटा, विरोध में पानी सप्लाई बंद
jantaserishta.com
29 Dec 2022 2:37 PM IST

x
DEMO PIC
कर्मियों का कहना है कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे काम नहीं करेंगे।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के चतरा जिला मुख्यालय स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आविक अंबाला के दफ्तर में घुसकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति और उनके साथियों ने मारपीट की। इस घटना के विरोध में विभाग के कर्मियों ने शहर की जलापूर्ति ठप करा दी है। कर्मियों का कहना है कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे काम नहीं करेंगे। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने इस संबंध में चतरा सदर थाने में जेएमएम के जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति और चार अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि बुधवार को पंकज प्रजापति, राहुल यादव और उपेंद्र कुमार उनसे मिलने आए। बातचीत के दौरान उन्होंने न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि गाली-गलौच भी की। विरोध करने पर वे लोग उत्तेजित हो गए। दफ्तर की फाइलों को फेंक दिया और ऑफिस में तोड़-फोड़ की। इसी दौरान उनकी टी-शर्ट फाड़ दी गई और मारपीट भी की गई।
बाद में घटना की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी सुधीर चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के कर्मियों से भी पूछताछ की है।
इधर जेएमएम जिलाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वे विभाग की योजनाओं में हो रही गड़बड़ी की शिकायत करने कार्यपालक अभियंता के पास गए थे। इसपर वे उनपर उत्तेजित हो गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जेएमएम नेता का कहना है कि उनके साथ मारपीट की भी कोशिश की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





