भारत

चंडीगढ़ में बीजेपी ने आप को एक वोट से हराकर मेयर पद पर किया कब्जा

jantaserishta.com
17 Jan 2023 5:38 PM IST
चंडीगढ़ में बीजेपी ने आप को एक वोट से हराकर मेयर पद पर किया कब्जा
x
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) को एक वोट से हराकर चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर का पद बरकरार रखा है। मेयर चुनाव में बीजेपी के अनूप गुप्ता को 15 वोट मिले, जबकि आप उम्मीदवार जसबीर सिंह को 14 वोट मिले। कांग्रेस के छह सदस्य और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के एक सदस्य के मतदान से दूर रहने के बाद यह लड़ाई काफी करीबी बन गई।
भाजपा और आप दोनों को 14-14 वोट मिलने के बाद चंडीगढ़ की भाजपा सांसद किरण खेर ने सदन की सदस्य होने के नाते बीजेपी के पक्ष में निर्णायक वोट डाला। आप की सुमन शर्मा को हराकर बीजेपी के हरजीत सिंह डिप्टी मेयर बने।
इस बीच, आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि भाजपा के पक्ष में पड़ा एक वोट अवैध था। पिछले साल भी बीजेपी ने आप को महज एक वोट से हराकर मेयर पद पर जीत हासिल की थी। उस समय, आप उम्मीदवार अंजू कात्याल के पक्ष में एक वोट को अवैध घोषित कर दिया गया था, जिससे भाजपा की सरबजीत कौर निगम में शीर्ष कुर्सी पर काबिज हो गईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story