भारत

मौत के बाद अंधविश्वास के चलते युवक को गंगा में बांधकर कराया इलाज, देखें मंजर

jantaserishta.com
2 May 2024 12:13 PM IST
मौत के बाद अंधविश्वास के चलते युवक को गंगा में बांधकर कराया इलाज, देखें मंजर
x
देखें वीडियो.
बुलंदशहर: सोचकर हैरानी होती है कि कैसे 21वीं शताब्दी के तकनीकी युग में भी लोग आंख मूंदकर अंधविश्वास पर भरोसा कर लेते हैं। मामला बुलंदशहर का है, जहां एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन उसके परिजनों को किसी ने यह बता दिया कि अगर आप इसके शव को गंगा में बांधकर रखेंगे, तो उसकी जान बच सकती है।
मृतक युवक अपने परिजनों का सबसे अजीज था, इसलिए उसके परिजनों ने उसके शव को गंगा नदी के किनारे ले जाकर बांध दिया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद उसके परिजनों ने अवंतिका देवी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
बीते 26 अप्रैल को गांव जयरामपुर कुदेना का रहना वाला (20) मोहित कुमार मतदान करने के बाद खेत पर चला गया था। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी। परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। आराम न मिलने पर परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन उसकी हालत और अधिक बिगड़ती चली गई।
कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि सांप काटे व्यक्ति के शरीर को गंगा में रखने पर जहर उतर जाता है। इस अंधविश्वास में आकर परिजनों ने युवक के शरीर को गंगा में रख दिया। उसके शव को बांधकर नदी में रख दिया और उसे पुल के खंभे से बांध दिया। सांस वापस न आने पर बाद में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story