भारत

पुलिस ने बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चलवाया बुलडोजर, देखें VIDEO

jantaserishta.com
18 May 2024 3:11 PM IST
पुलिस ने बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चलवाया बुलडोजर, देखें VIDEO
x
सख्त कार्रवाई की है।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बाइक के साइलेंसर को मॉडिफाइ कर ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने सैकड़ों बुलेट मोटर साइकिल के साइलेंसरों को निकालकर उन पर बुलडोजर चला दिया है।
पुलिस ने बताया कि पूर्व में कई वाहनों से साइलेंसर निकलवाए गए थे, लेकिन वाहन चालक साइलेंसर दोबारा लगवा लेते थे। इसी को देखते हुए साइलेंसर नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। कई वाहन चालक अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाते हैं। वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाने के बाद इनसे निकलने वाली आवाज से लोगों को परेशानी होती है। पुलिस ने बीते एक सप्ताह में अब तक 115 मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाए हैं और इससे पहले मोडिफाइड साइलेंसर वाले 12 बुलेट बाइकों को सीज करने की कार्रवाई की गई थी।
सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहनों से मैकेनिक बुलाकर साइलेंसरों को निकालकर जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी सायलेंसर पर शनिवार को बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी बलराम सिंह समेत कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। लोगों ने पुलिस की इस कदम की सराहना की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story