भारत
मानवता शर्मसार: प्रसूता को अस्पताल से निकाला बाहर, पेड़ के नीचे हुआ प्रसव, नवजात की मौत
jantaserishta.com
9 April 2024 12:10 PM IST

x
स्वास्थ्य में सुधार के लाख दावे बिहार कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही कहानी कह रही है।
पटना: स्वास्थ्य में सुधार के लाख दावे बिहार सरकार कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही कहानी कह रही है। ताजा मामला रोहतास जिले के करगहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक प्रसूता को हीमोग्लोबिन की कमी होने के कारण डाक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया और अस्पताल से बाहर निकाल दिया।
इसके बाद महिला अस्पताल के बाहर एक पेड़ के नीचे चली गई, जहां उसका प्रसव हो गया। प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि सिरसिया गांव की एक दलित महिला प्रसव के लिए करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी, लेकिन शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने के कारण अस्पताल के डॉक्टर ने उसे सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
लेकिन, वह सदर अस्पताल न जाकर वह पेड़ के नीचे बैठ गई। महिला के पति का कहना है कि वह पैसे लाने गांव गया था। इसी दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा उसकी पत्नी को बाहर निकाल दिया गया, जहां पेड़ के नीचे ही महिला का प्रसव हो गया। इलाज के अभाव में बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद पति अपनी पत्नी एवं मृत बच्चे को ठेले पर उठाकर अपने घर ले गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





