भारत
अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फरमान, कार्यालय में जींस और टी-शर्ट पहनकर आने पर पाबंदी
jantaserishta.com
29 Jun 2023 9:28 AM IST

x
विभाग द्वारा जारी एक आदेश में औपचारिक परिधान पहनकर कार्यालय आने को कहा गया है।
पटना: बिहार शिक्षा विभाग ने कार्यालय संस्कृति में सुधार लाने के मद्देनजर अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिंस और टी शर्ट पहनकर कार्यालय आने पर रोक लगा दी है। विभाग द्वारा जारी एक आदेश में औपचारिक परिधान पहनकर कार्यालय आने को कहा गया है।
शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अक्सर देखा गया है कि पदाधिकारी, कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विरुद्ध कैजुअल ड्रेस में कार्यालय आ रहे हैं, जो कार्यालय की गरिमा के लिए सही नहीं है। इसलिए विभाग ने सारे पदाधिकारियों को फॉर्मल ड्रेस में आने के आदेश दिए जा रहे हैं। इस आदेश की प्रति सभी अधिकारियों को भेजी गई है।
उल्लेखनीय है कि चर्चित आईएएस अधिकारी के.के पाठक जब से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बने हैं, तभी से व्यवस्था में सुधार को लेकर आदेश जारी किए जा रहे हैं।
Tagsबिहार शिक्षा विभागबिहारबिहार न्यूज़जिंसटी-शर्टकार्यालयBihar Education DepartmentBiharBihar NewsCommodityT-shirtOffice
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





