भारत

Bihar: बिहार में भाजपा 17 और जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, चिराग पासवान को भी मिली 5 सीट

jantaserishta.com
18 March 2024 5:53 PM IST
Bihar: बिहार में भाजपा 17 और जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, चिराग पासवान को भी मिली 5 सीट
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। बिहार में भाजपा 17 और जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी हाजीपुर सहित 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के खाते में एक-एक सीट गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से राजू तिवारी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से रजनीश कुमार ने भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे का ऐलान किया।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए बताया कि भाजपा बिहार में 17 और जनता दल यूनाइटेड 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के खाते में एक-एक सीटें आई हैं।
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा कि बिहार में जहां विपक्षी गठबंधन में अभी तक स्थिति साफ नहीं है, वहीं, एनडीए गठबंधन में सबकुछ तय हो गया है और हमारा गठबंधन इस बार बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतने जा रहा है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 2019 के पिछले चुनाव में बिहार में 3 दल एनडीए में शामिल थे और इस बार दो और दल हमारे साथ जुड़े हैं। एनडीए गठबंधन बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story