भारत
मां ही निकली जुड़वा नवजात शिशुओं की हत्यारिन, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
28 Sept 2022 4:30 PM IST

x
लापता होने का राज आखिरकार खुल ही गया।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते सप्ताह जुड़वा नवजात शिशु के लापता होने का राज आखिरकार खुल ही गया। इन दोनों नवजात शिशु की हत्या कर मां ने ही फेंक दिया था। मामला टीटी नगर थाना क्षेत्र का है जहां से जुड़वा नवजात शिशु गायब हो गए थे। सपना धाकड़ नाम की महिला कोलार गेस्ट हाउस के पास रहती है और उसने थाने में अपने 16 दिनों के जुड़वा बच्चों के गायब होने की सूचना थाने में दी थी। साथ ही बताया था कि वह बच्चों को फुटपाथ पर लिटा कर शौचालय गई और जब लौट कर आई तो बच्चे गायब थे। उसने पति को भी इस बात की सूचना फोन पर थी और पुलिस ने मामला दर्ज कराया।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस हरकत में आई और उसने सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। वह कोलार तिराहे पर एक जगह बच्चों को लिए दिखी उसके बाद वह नजर नहीं आई। यह महिला हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर दिखी लेकिन उसके हाथ में बच्चे नहीं थे। उसके बाद महिला ने सिटी बस में सफर किया तब भी उसके हाथ में बच्चे नहीं थे।
टीटी नगर थाने के प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने जब महिला को पूरी तरह भरोसे में लिया और उसे आश्वासन भी दिया तो उसने राज खोल दिया। उसने बच्चों का गला घोट कर हत्या करने की बात स्वीकारी और दोनों बच्चों के शव हबीबगंज थाना क्षेत्र के रवि शंकर नगर कॉलोनी के मंदिर के करीब खाली प्लाट में सीखने की बात स्वीकारी। पुलिस ने इस आधार पर दोनों नवजात शिशुओं के शव बरामद किए।
सपना ने बताया है कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है बड़ी बेटी है जिसका एक रिश्तेदार पालन करते हैं। वहीं इन जुड़वा बच्चों को वह कैसे पा लेगी यह उसके दिमाग में सवाल था और उसी के चलते उसने दोनों बच्चों की हत्या की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





