भारत

मुस्लिम युवती ने नाम बदलकर हिंदू युवक से की शादी, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
20 May 2025 5:27 PM IST
मुस्लिम युवती ने नाम बदलकर हिंदू युवक से की शादी, पुलिस जांच में जुटी
x
अनोखा मामला सामने आया है.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला ने अपनी पहचान छुपाकर एक हिंदू युवक को अपने प्रेम जाल में फंसाया और विवाह रचाया है।
पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं महिला ने भी थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि शेखर सिलावट नामक युवक ने अशोका गार्डन थाने में सोमवार को एक आवेदन दिया है, जिसमें कहा गया है कि उस पर शादी का जबरदस्ती दबाव बनाया गया है। दूसरी ओर महिला ने भी शिकायत की है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
पीड़ित युवक शेखर का कहना है कि वह जिस मकान में रहता है, उसी के ऊपरी हिस्से में महिला अकेली रहती थी। दोनों की बातचीत हुई और दोस्ती हो गई। इतना ही नहीं, दोनों के बीच रिश्ते भी हो गए। महिला ने अपना नाम श्रेया बताया। उसका आधार कार्ड और इंस्टाग्राम भी इसी नाम से है। दोनों ने आर्य मंदिर में जाकर शादी भी कर ली।
शेखर का आरोप है कि उसे बाद में पता चला कि महिला हिंदू नहीं, मुस्लिम है। उसका नाम श्रेया नहीं, बल्कि नीलोफर है। इसके अलावा, महिला पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। वह उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रही है।
पीड़ित का आरोप है कि महिला उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करती है। आत्महत्या करने तक की धमकी देती है। इतना ही नहीं, महिला स्वयं उसके घर आई। इस दौरान उसके साथ अभद्रता भी की गई। वहीं, महिला के साथ आए युवकों ने उसे धमकी तक दी और मोबाइल फोन और अंगूठी छीन ले गए। युवक ने शादी रद्द करने की मांग की है। वहीं, महिला ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारी हेमंत श्रीवास्तव के अनुसार, दोनों शिकायतों को एक साथ जोड़कर जांच में लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story