भारत

एक ही परिवार के 4 लोगों पर धारदार हथियार से हमला, 3 की मौत

jantaserishta.com
10 Aug 2024 10:46 AM IST
एक ही परिवार के 4 लोगों पर धारदार हथियार से हमला, 3 की मौत
x
एसिड से जलाया.
बेगूसराय: बिहार में बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया गया। इस हमले में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है शुक्रवार की रात संजीवन सिंह अपने पूरे परिवार के साथ सो रहे थे। तभी अपराधी किसी तरह घर मे प्रवेश कर गए और उन पर हमला कर दिया। इस घटना में संजीवन सिंह और उनकी पत्नी संजीता देवी तथा उनकी एक पुत्री की मौत हो गई। इस हमले में उनका एक सात वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने चिरंजीवीपुर गांव में वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय पति-पत्नी और उसके दो बच्चे घर में सो रहे थे। अपराधियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर गला रेत दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उन पर तेजाब भी डाल दिया। इस घटना में पति, पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया है। स्थानीय लोग दहशत में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story