भारत
युवक ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग में ऐसा कदम उठाने की आशंका
jantaserishta.com
22 May 2024 11:09 AM IST

x
आज सुबह उठकर माता-पिता से बात भी की थी।
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक ने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके प्रेम प्रसंग में ऐसा कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, रामदीरी लवहरचक गांव निवासी अमन कुमार (25) ने बुधवार की सुबह अपने कमरे में सिर पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे में गए और तुरंत अस्पताल ले गये। हालांकि चिकित्सकों ने उसे तत्काल मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि अमन ने आज सुबह उठकर माता-पिता से बात भी की थी। बाद में अपने कमरे में जाकर उसने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से पिस्तौल बरामद कर ली गई है।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस हालांकि इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। परिजन भी सदमे में हैं और इस कारण ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में तकनीकी टीमों की भी मदद ली जा रही। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर क्षेत्र में भी कई तरह की चर्चा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





