भारत
स्कूली बच्चों से भरी पिकअप खड़े ट्रक से टकराई; एक की मौत 15 घायल, CCTV फुटेज सामने आया
jantaserishta.com
27 July 2024 1:06 PM IST

x
देखें वीडियो.
बलिया: बलिया जिले में फेफना थाना के कपूरी नारायणपुर गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी पिकअप ने रोड के किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में 15 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर अधिकारी भी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
नरही से आज सुबह शहर की ओर एक खाली पिकअप जा रही थी। फेफना तिराहे पर माल्देपुर स्थित एक स्कूल के 16 छात्र इसमें सवार हो गए। पिकअप जैसी ही टाटा मोटर्स और कपूरी गांव के बीच पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
इसके बाद चीख-पुकार मच गई, आसपास के लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी होने पर बच्चों के परिवार वाले व स्कूल शिक्षक भी अस्पताल पहुंचे।
बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि ये थाना फेफना क्षेत्र की घटना है। पिकअप में सवार होकर बच्चे जा रहे थे, यह अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 15 बच्चे घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। एक बच्ची की मौत हो गई है। घायल ड्राइवर को भी इलाज के लिए यहां लाया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि सभी स्कूल जाते समय लिफ्ट मांग कर उसमें बैठे थे। पिकअप की अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची टीम ने सभी घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर है, जबकि दो को वाराणसी रेफर किया गया है। बाकी बच्चों का इलाज बलिया में चल रहा है।
Tagsबलियाबलिया न्यूज़बलिया पुलिसएक्सीडेंटबलिया एक्सीडेंट न्यूज़BalliaBallia NewsBallia PoliceAccidentBallia Accident News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





