भारत
युवक ने आठ साल की बच्ची को बनाया शिकार, दुष्कर्म करने के बाद घोंटा गला
jantaserishta.com
19 Oct 2022 8:47 AM IST

x
आजमगढ़ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 8 साल की बच्ची के साथ उसके 22 वर्षीय पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसका गला घोंट कर मार दिया। आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया गया है। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि, "पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि, गांव में नाबालिग लड़की के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहने वाला आरोपी उसे टॉफी देने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया था। वहां उसने दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग का गला घोंट दिया।"
उन्होंने बताया कि, जांच के दौरान पता चला स्थानीय आटा चक्की में काम करने वाला लक्ष्मण नशे का आदी है। लड़की जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और उसका शव सुनसान इलाके में मिला।
घटना की जांच के लिए डीआईजी आजमगढ़ रेंज अखिलेश कुमार और एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची।
एसपी ने कहा, "हम मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





