भारत

मर्डर केस से जुड़े एनकाउंटर में असलहा सप्लायर के पैर में लगी गोली

jantaserishta.com
27 Aug 2025 11:52 AM IST
मर्डर केस से जुड़े एनकाउंटर में असलहा सप्लायर के पैर में लगी गोली
x
वह घायल हो गया.
वाराणसी: वाराणसी के थाना सारनाथ क्षेत्र में एक सनसनीखेज एनकाउंटर में पुलिस ने कॉलोनाइजर मर्डर केस में शामिल असलहा सप्लायर मुकीम को पकड़ा। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। यह घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुई, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि मर्डर केस के शूटर और असलहा सप्लायर के बीच पैसे के लेन-देन के लिए मुलाकात होने वाली थी।
पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले सारनाथ क्षेत्र में एक कॉलोनाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या में शामिल शूटर और असलहा सप्लायर के बीच पैसे के लेनदेन की बात हो रही है। इस सूचना के आधार पर एसीपी सारनाथ, थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने योजना बनाकर मौके पर छापेमारी की।
पुलिस के पहुंचते ही असलहा सप्लायर मुकीम ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे मुकीम के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान मौके से अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, इस एनकाउंटर में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।
एसीपी सारनाथ ने बताया कि कॉलोनाइजर मर्डर केस में पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही थीं। सूचना मिली थी कि असलहा सप्लायर और शूटर आपस में मिलने वाले हैं। पैसे के लेनदेन के दौरान पुलिस ने मौके पर दबिश दी। मुकीम ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस एनकाउंटर से मर्डर केस को सुलझाने में अहम कामयाबी मिली है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story