भारत

आक्रामक अंदाज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूछा- विपक्ष बताए कि मथुरा में श्री कृष्ण के भव्य मंदिर बनने का विरोध करते हैं या समर्थन

jantaserishta.com
2 Dec 2021 11:08 AM IST
आक्रामक अंदाज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूछा- विपक्ष बताए कि मथुरा में श्री कृष्ण के भव्य मंदिर बनने का विरोध करते हैं या समर्थन
x

प्रयागराज: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 'अब मथुरा की बारी है' बयान देकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है. केशव ने कहा कि अयोध्या और मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण जारी है और अब मथुरा की बारी है. केशव के इस बोल पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी. अब जवाब में केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार किया है.

'तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं विपक्षी दल'
डिप्टी सीएम ने कहा, 'विपक्षी राजनीतिक दल के लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और बाद में वहां नतमस्तक होते हैं. अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य कॉरिडोर बन रहा है.'
विपक्ष पर निशान साधते हुए केशव मौर्य ने कहा, 'मथुरा में श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने, यह हर कृष्ण भक्त की इच्छा है. हमने ट्वीट के माध्यम से भाव को प्रकट किया है. विपक्षी नेताओं से पूछना चाहता हूं कि मथुरा में श्री कृष्ण के भव्य मंदिर बनने का विरोध करते हैं या समर्थन करते हैं. चुनाव का मुद्दा ना भगवान श्रीराम का मंदिर है, ना ही श्री कृष्ण जी का मंदिर है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story