भारत

दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 17 लोग हुए घायल, 5 की हालत गंभीर

jantaserishta.com
9 Jun 2026 11:52 AM IST
दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 17 लोग हुए घायल, 5 की हालत गंभीर
x
सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
हावेरी: कर्नाटक के हावेरी में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई। इसमें करीब 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 लोगों को गंभीर चोटें आईं। फिलहाल, सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, हावेरी जिले के सावनूर तालुक के कुनिमेल्लल्ली गांव के पास नेशनल हाईवे 48 पर टक्कर हुई। यहां एक ट्रैवलर गाड़ी ने खड़ी हुई लॉरी को टक्कर मारी। यह हादसा इतना भयंकर था कि ट्रैवलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। इसके साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वहीं, दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला।
यह बताया गया है कि एक परिवार ट्रैवलर गाड़ी से बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड से सौंदत्ती येलम्मा मंदिर दर्शन के लिए निकला था। गाड़ी में परिवार के 17 लोग थे, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 12 लोगों को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों रमेश गुंडप्पा (50), नारायणम्मा (65), गगनश्री (20) और लक्ष्मम्मा (45) शामिल हैं।
घायलों को हावेरी जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को आगे के इलाज के लिए हुबली के केआईएमएस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। सावनूर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच की। फिलहाल, सावनूर थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story