भारत

मामूली विवाद में बड़ी बहन ने की छोटी की हत्या, बोरी में भरकर शव घर में दफनाया, लेकिन...

jantaserishta.com
25 Sept 2021 1:09 PM IST
मामूली विवाद में बड़ी बहन ने की छोटी की हत्या, बोरी में भरकर शव घर में दफनाया, लेकिन...
x
सिलबट्टे से मार कर हत्या कर दी.

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में सगी बड़ी बहन ने मामूली कहासुनी में अपनी 12 साल की छोटी बहन की सिलबट्टे से मार कर हत्या कर दी. फिर शव को बोरे में बांधकर घर के कमरे में दफना दिया.

दो दिन तक जब घरवालों को छोटी बेटी नहीं मिली और उसकी तलाश शुरू की गई. इस बीच घर के एक कोने से दुर्गंध आने लगी. जब उस जगह की खुदाई की गई तो बोरे में बंधी लाश बरामद हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, आरोपी बड़ी बहन मौके से फरार है. मामला थाना फतेहपुर के ग्राम खन्ता मजरे मझगवां शरीफ का है.
बाराबंकी में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खन्ता मजरे मझगवां में मामूली विवाद को लेकर बड़ी बहन ने छोटी सगी बहन की हत्या कर शव घर के कमरे में दफन कर दिया. बीते बुधवार की रात हुई इस घटना का खुलासा शुक्रवार को हुआ.
गांव के निवासी कल्लू रावत मजदूर हैं. मजदूरी के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं. बड़ी पुत्री किरण की शादी हुई थी, लेकिन कुछ ही दिन बाद वह ससुराल से आकर मायके में ही आकर रहने लगी थी. घर मे 12 वर्षीय छोटी पुत्री गायत्री भी रहती थी.
बुधवार रात से गायत्री लापता हो गई. बहन की खोज कर रहे धर्मा ने शुक्रवार को घर से बदबू आने पर किरण से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि बुधवार रात गायत्री से हुई कहासुनी के बीच उसने सिलबट्टे से हमला कर उसे घायल कर दिया था, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद घर के अंदर भीतर कमरे की जमीन खोदकर शव बोरी भर कर दफन कर दिया. भाई की निशानदेही पर जमीन खोद कर शव को बाहर निकाला. सूचना पर पहुचीं पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के भेजा है. वहीं, आरोपी बहन मौका देखकर फरार हो गई.
अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि बड़ी बहन ने 12 वर्षीय छोटी बहन की हत्या कर शव घर मे दफना दिया था. पुलिस में शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जल्द ही अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story