भारत

प्रेम प्रसंग में सिरफिरे बदमाश ने सो रहे परिवार पर डाला तेजाब, बुरी तरह जख्मी

jantaserishta.com
22 May 2023 4:31 PM IST
प्रेम प्रसंग में सिरफिरे बदमाश ने सो रहे परिवार पर डाला तेजाब, बुरी तरह जख्मी
x
सिरफिरा विवाहित महिला द्वारा साथ जाने से इंकार करने पर नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया।
मोतिहारी (आईएएनएस)| बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक सिरफिरे बदमाश द्वारा सो रहे परिवार पर एसिड अटैक करने का मामला प्रकाश में आया है। कहा जा रहा है कि यह सिरफिरा विवाहित महिला द्वारा साथ जाने से इंकार करने पर नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया।
इस घटना में महिला के अलावा उसके पति और दो बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात चकिया थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी रमन पासवान अपने परिवार के साथ सो रहे थे। आरोप है कि देर रात बदमाश ने सोते हुए परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया। घटना में रमन पासवान के अलावे उसकी पत्नी शीला देवी और दो छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।
आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पूरे परिवार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सबको एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले महेश भगत का विवाहिता शीला देवी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। भगत विवाहित शीला को अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन शीला इंकार कर रही थी।
चकिया के थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story