
x
एक की मौके पर मौत, दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Rajasthan राजस्थान: धौलपुर जिले में शनिवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। सैंपऊ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-123 पर पार्वती नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 20 वर्षीय प्रशांत और 21 वर्षीय शिवा के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी थे और धौलपुर जिले के कुम्हेरी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करते थे। शनिवार रात दोनों युवक बाइक से तसीमो कस्बे राशन खरीदने गए थे और वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पार्वती नदी पुल के पास उनकी बाइक की टक्कर मध्य प्रदेश नंबर की एक कार से हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई और दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शिवा को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रशांत का इलाज शुरू किया गया। हालांकि उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और रविवार को उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
Tagsधौलपुर सड़क हादसाकार बाइक टक्करधौलपुर न्यूजदो मजदूरों की मौतराष्ट्रीय राजमार्ग 123सैंपऊ थानापार्वती नदी पुल हादसाराजस्थान दुर्घटनाप्रशांतशिवाईंट भट्टा मजदूरतेज रफ्तार कारसड़क दुर्घटनाकार चालक फरारराजस्थान समाचारDholpur road accidentcar bike collisionDholpur newstwo laborers diedNational Highway 123Sampu police stationParvati river bridge accidentRajasthan accidentPrashantShivabrick kiln laborerspeeding carroad accidentcar driver abscondingRajasthan news
Next Story





