भारत
नामी सोसायाटी में 4 महिलाएं और 2 बच्चे लिफ्ट में फंसे रहे, फिर...
jantaserishta.com
12 July 2023 10:00 AM IST

x
अपनी जिंदगी की लाखों रुपए की कमाई अपने सपनों का घर खरीदने में लोगों ने लगा दिए और अब उस घर में रहने के बाद लोगों को डर लग रहा है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में अपनी जिंदगी की लाखों रुपए की कमाई अपने सपनों का घर खरीदने में लोगों ने लगा दिए और अब उस घर में रहने के बाद लोगों को डर लग रहा है। ऐसा लिफ्ट से हो रहे लगातार हादसों के कारण है।
ताजा मामला सामने आया है ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनी एक नामी सोसायाटी से... जहां सोमवार रात चार महिलाएं और दो बच्चे लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। सोसायटी की मेंटनेंस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला। इस घटना के बाद से लिफ्ट में सवार बच्चे काफी डर गए हैं। वह सीढ़ियों से आने-जाने की बात कर रहे हैं।
मामला महागुन बिल्डर की ग्रेटर नोएडा सेक्टर-10 स्थित महागुन मंत्रा-2 सोसाइटी का है। जहां लिफ्ट में आ रही बार-बार खराबी से रेजिडेंट्स दहशत में हैं। महागुन मंत्रा-2 के गंगा टावर में लिफ्ट में फंसने की एक घटना सोमवार को हुई। यहां रहने वाले उमाशंकर माथुर ने बताया कि 10 जुलाई को उनका परिवार और पड़ोस की महिलाएं (कुल 4 महिलाएं और दो बच्चे) लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। 24वीं मंजिल से आ रही लिफ्ट पावर कट होने से नीचे आकर दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच फंस गई।
कुछ देर पावर का इंतजार करने के बाद लिफ्ट में फंसी महिलाओं ने मेंटेनेंस विभाग को इंटरकॉम से खबर की। सूचना पाकर सोसायटी की मेंटनेंस विभाग की रेस्क्यू टीम ने मैनुअली लिफ्ट का दरवाजा खोला और फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। सबसे पहले बच्चों, इसके बाद महिलाओं को निकाला गया। इस दौरान सभी 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। घटना से उमाशंकर का 5 साल का बेटा काफी डर गया। वह इतनी दहशत में है कि 24वें फ्लोर से सीढ़ियों के जरिए आने-जाने को तैयार है। लेकिन, लिफ्ट से जाने को तैयार नहीं। लिफ्ट में फंसी 68 वर्षीय नीलम देवी ने बताया कि वह शुगर पेशेंट हैं। लिफ्ट में फंसे होने की वजह से उन्हें घबराहट होने लगी थी और काफी तेज पसीना आने लगा था। उन्होंने बताया कि संयोग से लिफ्ट में उनकी बहू और पड़ोसी भी थे, वरना वह किसी से मदद भी नहीं मांग पाती।
Tagsग्रेटर नोएडामहागुन मंत्रा सोसायटीलिफ्टबच्चेमहिलाएंGreater NoidaMahagun Mantra SocietyLiftChildrenWomen
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





