भारत

घरेलू विवाद में सरिये से सिर पर वार करके की हत्या, मां के सामने भाई ने भाई को मार डाला

jantaserishta.com
22 Feb 2022 11:08 AM IST
घरेलू विवाद में सरिये से सिर पर वार करके की हत्या, मां के सामने भाई ने भाई को मार डाला
x
पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली.

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सगे भाई के अपने ही बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने बड़े भाई की हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. घटना गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के डोडसर गांव की है.

जानकारी के मुताबिक नन्हकू यादव का 22 साल का बेटा धर्मेंद्र यादव नशा करता है. धर्मेंद्र ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था. सोमवार को जब वह घर आया तो उसकी मां विमला देवी अपने छोटे बेटे राकेश यादव के साथ घर के एक जर्जर हिस्से को गिराकर ईंट एक तरफ रखवा रही थीं. बताया जाता है कि विमला देवी छोटे बेटे के साथ उसी घर में रहती थीं.
इसी दौरान धर्मेंद्र यादव पहुंच गया और घर गिर जाने की बात को लेकर अपनी मां और छोटे भाई से उलझने लगा. देखते ही देखते कहा-सुनी मारपीट में तब्दील हो गई. राकेश यादव ने लोहे की सरिया उठाकर धर्मेंद्र यादव पर हमला बोल दिया. धर्मेंद्र यादव के सिर पर सरिया के वार से गंभीर चोट लग गई और धर्मेंद्र यादव मौके पर ही लहुलुहान होकर गिर पड़ा.
शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए. घायल को लेकर अस्पताल जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मां की तहरीर पर एक बेटे के कत्ल के इल्जाम में दूसरे बेटे राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी राकेश यादव घटनास्थल पर ही मिल गया था. पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story