भारत
सिर्फ 3 रुपये के विवाद में महिला को चाकू से गोदकर मार डाला, दो बेटों को भी घायल किया
jantaserishta.com
26 Oct 2022 8:10 PM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के बोकारो में महज तीन रुपये के लिए हुए मामूली विवाद में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महिला को बचाने आये उनके दोनों बेटों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजी नगर इलाके की है। बताया गया कि मंगलवार को नजमा उर्फ लैला नामक महिला का मुहल्ले के दुकानदार गुड्डू अंसारी से तीन रुपये को लेकर विवाद हुआ था। विवाद सुलझ भी गया था, लेकिन बाद में फिर बात बढ़ गई तो गुड्डू अंसारी और मोहम्मद जाकिर ने महिला पर चाकू से कई दफा वार किया। महिला के दो बेटे मुमताज आलम और इम्तियाज आलम उसे बचाने आगे आये तो उनपर भी चाकू से हमला किया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद चास पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। चास थानेदार मोहम्मद रुस्तम ने कहा है कि घायलों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





