भारत

11 साल में मोदी सरकार ने कई वादे नहीं किए पूरे: उदित राज

jantaserishta.com
9 Jun 2025 12:23 PM IST
11 साल में मोदी सरकार ने कई वादे नहीं किए पूरे: उदित राज
x
नई दिल्‍ली: एनडीए सरकार के 11 साल को कांग्रेस नेता उदित राज ने विफल करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि 15 लाख लोगों के खाते में देने की बात, 100 स्‍मार्ट सिटी, 2022 तक सबको मकान जैसे कई वादों को 11 साल में नहीं पूरे किए गए।
उन्‍होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "साल 2013-14 में मोदी देश स्‍तर पर प्रचार कर रहे थे, उस दौरान उन्‍होंने कहा था कि मुझे 60 महीने दें, जो काम 60 साल में नहीं हुआ उसे पूरा करूंगा। उन 60 महीनों में वह कुछ नहीं कर पाए।"
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा भगदड़ के लिए आरसीबी और राज्य क्रिकेट संघ को दोषी ठहराने के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "कर्नाटक सरकार ने पर्याप्त कदम उठाए, शीर्ष अधिकारियों को निलंबित किया, तबादलों का आदेश दिया और यहां तक कि गिरफ्तारियां भी कीं। हालांकि, आयोजकों को स्थिति का आकलन करना चाहिए था और जोखिमों का उचित अनुमान लगाना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने जो कहा वह बिल्कुल सही है और अब कहने के लिए कुछ नहीं बचा है।"
उन्‍होंने वरिष्ठ आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार के बयान पर कहा कि पाकिस्‍तान के तनाव के बीच किसी देश ने भारत का साथ नहीं दिया है तो किस बात का नेतृत्‍व करेगा। भारत और पाकिस्‍तान के बीच सीजफायर अमेरिका ने करवाया। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू के प्रयास से 1947 में जम्‍मू, पुंछ, राजौरी, कश्‍मीर, श्रीनगर भारत का हिस्‍सा बना।
बता दें कि इंद्रेश कुमार ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार यूएनओ में सरेंडर नहीं करती तो पीओके नहीं बनता। अब समय बदल चुका है। भारत विश्व का नेतृत्व करेगा।
उदित राज ने राजा-सोनम रघुवंशी मामले पर भी अपनी बात रखी। कहा, "यह बहुत ही जघन्य कृत्य है और निश्चित रूप से एक अपराध है। जानकारी के मुताबिक सोनम किसी और को चाहती थी और उसने किसी और से शादी की थी। अगर ऐसी स्थिति थी, तो सोनम को अपने माता-पिता को सूचित करना चाहिए था। अब माहौल बदल गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story