भारत
10 साल में ‘आप’ सरकार ने प्रदूषण के लिए काम नहीं किया: प्रवीण खंडेलवाल
jantaserishta.com
19 Nov 2025 2:18 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने इस बात की जानकारी देते हुए पूर्व की आदमी पार्टी पर सरकार पर जोरदार पलटवार किया।
भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली में दस साल तक आम आदमी पार्टी की सरकार रही, लेकिन प्रदूषण कम करने के लिए उन्होंने कोई काम नहीं किया। आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए हर जरूरी कदम उठाया है और केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। भाजपा दिल्ली को स्वच्छ वातावरण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दस साल तक पूर्व की सरकार में जो काम नहीं हुआ, उसे ठीक करने में समय तो लगेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की यह ऐतिहासिक जीत है। नीतीश कुमार का दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना दर्शाता है कि बिहार में सुशासन है और जंगलराज का युग अब समाप्त हो चुका है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य दोनों में तेजी से विकास हो रहा है।
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूरी है कि वह सिर्फ एक परिवार के लिए काम करती है। कभी देश पर छह-सात दशक तक राज करने वाली कांग्रेस आज एक राज्य की पार्टी भी नहीं रह गई है। अपनी ही नीतियों ने उसे बर्बाद कर दिया। एक परिवार की चाटुकारिता करने वाली यह पार्टी अब निचले स्तर की बन कर रह गई है और समाप्ति की ओर बढ़ रही है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि जो व्यक्ति भारत में रहकर अपने देश पर गर्व नहीं करता, वह इस देश का नागरिक होने के योग्य नहीं है। कांग्रेस के एसआईआर पर विरोध करने पर उन्होंने कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





